हिन्दी भाषा में साहित्यिक रचनाये दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है ऐसे में यह जरूरी है कि बहुसंख्यक हिंदी भाषी लोग जो कि हिन्दी भाषा और साहित्य के बारे में जानना चाहते है उन्हें हिंदी भाषा और साहित्य की जानकारी उपलब्ध कराया जाए उन हिंदी साहित्य प्रेमी लोगो को इस वेबसाइट के माध्यम से हिन्दी भाषा और साहित्य के बारे में जनने का मौका मिलेगा | साथ ही ,वे लोग जो कि हिन्दी भाषा में रचना करते है लेकिन पाठको तक पहुँचा नही पाते है उन्हें भी अपनी रचना को प्रकाशित करने का मौक़ा मिलेगा |
मुंबई (अनुभव): सपनों का शहर मुंबई अपनी चकचौंध के लिए पुरी दुनिया में मशहूर है | यहाँ पर पर्यटकों के आकर्षण के लिए अनेक स्थल है , जिनमें सबसे मशहूर सांताक्रुज़ पश्चिम , जुहू में स्थित जुहू चौपाटी तट है जिसे यहाँ के लोग जुहू चौपाटी बीच कहते है | यहाँ वर्ष भर देश विदेश से आयें हुए सैलानियो का मेला लगा रहता है | मुंबई में बाहर से आने वाला व्यक्ति जुहू चौपाटी जरूर घूमना चाहता है | यहाँ फिल्मी दुनिया के सितारों का आवास भी है उनके आवास के सामने फिल्मी सितारो सितारो का एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले टकटकी लगाये खड़े रहते है | बॉलीवुड में काम करने वाले अधिकतर सितारे यही रहते है | मैंने यहाँ घूमकर यहाँ कि चहल पहल को महसूस किया | यहाँ पर कई लोगो का रोटी रोजी पर्यटकों कि सेवा पर ही चलता है यहाँ से नजदीक ही बहुत सारे होटल है जो लोगो को ठहरने कि सुविधा उपलब्ध कराते है | लेकिन यहाँ ठहरना सामान्य व्यक्ति के लिए काफ़ी महंगा है | यहाँ अकसर शाम को चहल पहल बढ़ती है अतः यहाँ घूमने के लिए सही समय शाम का ही है |
मुंबई हमारे देश की आर्थिक राजधानी भी है अपने चमक-धमक और समृद्धि के कारण मुंबई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है ऐसा नहीं है कि मुंबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है मुंबई की खास विशेषता है यहां आपको सभी तबको के लोग मिलेंगे | सभी लोगों को मुंबई ने जीविका उपलब्ध कराया है यहां कोई भूखा नहीं सोता | मुंबई की माता मुंब्रा देवी की कृपा से यहां के निवासियों का पालन पोषण होता है मुंबई ने लोगों को अर्श से फर्श पर पहुंचते देखा है यही वह शहर है जहां लोग रातोंरात धनपति बन जाते है इसी आशा में यहां पूरे भारत से लोग आते है और यही के होकर रह जाते है मुंबई में घर खरीदने का सपना संजोए लोग यहां दिन रात काम करते हैं अपने सपनों को पूरा करते है यहां रहते रहते लोग मुंबई के ही होकर रह जाते हैं | सभी लोग अपने भाग्योदय की सपना संजोए मेहनत करते हैं इसीलिए कहा जाता है मुंबई २४/७ काम करती है | सौजन्य : पंकज कुमार पांडेय |